बरहज (देवरिया)। जिले के मईल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बीए की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिचित के बुलाने पर गई छात्रा से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बरहज के रगरगंज निवासी रोहित और हरिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार चार माह पहले छात्रा और आरोपी हरिकेश से जान-पहचान हो गई थी। उसके मुताबिक बृहस्पतिवार को हरिकेश ने उसे फोन कर कान्हा हाउस के पास बुलाया। वह उससे मिलने चली गई। वहां हरिकेश और उसके दोस्त रोहित ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।