फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिगवा को हरा गजहड़ा बनी चैंपियन

Thu, 13 Jun 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैन ऑफ द मैच नफीस व मैन आफ द टूर्नामेंट नदीम को मिला
विज्ञापन

- खैरा बाजार में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लाॅक के खैरा बाजार में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में परिगवा को नौ विकेट से हराकर गजहड़ा की टीम चैंपियन बनी। मैन ऑफ द मैच नफीस व मैन ऑफ द टूर्नामेंट नदीम को चुना गया। आयोजक समिति ने विजेता व उपविजेता टीम को क्रिकेट कप व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।

टाॅस जीत कर गजहड़ा टीम के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए परिगवा की टीम गजहड़ा के गेंदबाजों के समाने जूझती नजर आई। छह ओवर के इस फाइनल मैच में कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर सका। नौ विकेट खोकर मात्र 31 रन ही टीम बना सकी। शुभम यादव ने पांच व विजय ने सात रन का योगदान दिया। गजहड़ा के नफीश ने दो, शादाब, गफ्फार व नदीम ने एक एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजहड़ा के सलामी बल्लेबाज नफीस को सुभम ने बिना खाता खोले वापस भेज दिया, लेकिन इसके बाद गजहड़ा का कोई भी विकेट नहीं गिरा। नदीम ने 15 व शादाब ने नौ रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया। अंपायर जमानत चौधरी, दीपेंद्र गोस्वामी व कमेंट्री संतोष श्रीवास्तव व ध्रुपाल ने की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष महबूब आलम, रियाज अहमद, सुग्रीव यादव, श्रवण गुप्ता, अमर चौधरी, मो. हसन, प्रेम यादव, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें