फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटी के निकाह से पहले माता-पिता का निकला जनाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज, देवरिया। रमईपुर वार्ड निवासी मुर्तजा विदेश में नौकरी करते थे। दो दिन पहले बेटी के निकाह के लिए घर आए थे। पत्नी शकीना के साथ शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। रविवार को कपरवार अपनी बहन अमीना खातून के घर निकाह निमंत्रण देने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। ट्रक दोनों के शव के ऊपर से निकल गया। जिसके कारण शव क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन

मदनपुर कस्बा के रमईपुर वार्ड निवासी मुर्तजा विदेश में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। रिश्तेदारों की मदद से अपनी बेटी शबीना की शादी तय किए थे। निकाह 5 दिसंबर को होना था। निकाह के लिए दो दिन पहले विदेश से घर आए थे। पति-पत्नी मिलकर शादी की तैयारी में लगे थे। मुर्तजा अपनी बेटी शबीना और इकलौते बेटे महताब से बोले कि बहन अमीना के घर जा रहे हैं हम लोग, निकाह का कार्ड देने के बाद कपरवार में शादी के लिए खरीदारी करना है। बेटे को बाजार से कुछ सामान लाने के लिए मुर्तजा ने लिस्ट दिया था। घर से निकलने के करीब आधे घंटे बाद हादसे में मां-बाप की मौत की खबर मिलते ही महताब बेसुध होकर गिर गया। वहीं, बेटी शबीना, परवीना,आंसमा, फातिमा खातून की चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे घर के सदस्य व रिश्तेदार शव की हालत देख रो पड़े। मुर्तजा का बेटा बड़ा था, लेकिन वह दूसरे नंबर की बेटी शबीना की शादी पहले करने का निर्णय लिए थे।
-
हादसे का कारण एक तरफ की निर्माणाधीन सड़क
- कपरवार-रुद्रपुर मार्ग विगत वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग दशहरा के बाद से निर्माण कार्य करा रहा है। जिस पर दिवाली के बाद से कार्य ठप हो गया है। लोगों ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग ने कुसम्हा चौराहे के पास एक तरफ करीब 100 मीटर सड़क निर्माण कराकर छोड़ दिया है। एक तरफ सड़क सही होने के कारण लोग उसी रास्ते से गुजर रहे हैं। मुर्तजा और शकीना के मौत का कारण एक तरफ बनाई गई सड़क को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें