खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में सट्टा बुकिंग करने के बहाने बावर्ची को बुलाकर उसके दोस्तों ने ही उसकी पिटाई कर दी। 10 हजार नकदी और बाइक भी छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खुखुंदू क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी अखिलेश गोंड़ वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करता है। सोमवार रात में बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के धुसवां रामपुर क्षेत्र में वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपने अन्य साथियों के साथ खाना बनाने गया था। अखिलेश का कहना है कि उसके साथ बतरौली पांडेय गांव से भी दो लोग साथ गए थे। रात में ही काम खत्म होने के बाद मालिक ने रुपये दे दिया। मैं भी उसी समय सबको रुपये बांट दिया। बतरौली पांडेय के दोनों व्यक्ति रात में ही घर जाने की जिद करने लगे। मना करने पर नहीं माने।