फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12 हजार रुपये के लिए दोस्त ने शैलेंद्र को उतारा मौत के घाट

Tue, 07 Nov 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शैलेंद्र हत्या कांड का किया पर्दाफाश, जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन

तीन नवंबर को लार के रोपन छपरा स्थित धान के खेत में मिली थी शैलेंद्र की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/लार। रोपन छपरा गांव में ईंट से सिर कूंचकर शैलेंद्र की हत्या कोई और नहीं बल्कि गांव का ही उसके दोस्त ने किया था। 12 हजार रुपये के लिए आरोपी मुलाजिम अंसारी उर्फ लड्डन ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की खून से सनी लाश तीन नवंबर को लार के रोपन छपरा गांव में धान के खेत में मिली थी। परिषदीय स्कूल के बरामदे में खून के छींटे पड़े थे। युवक के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया था और उसका दोनों हाथ बांधकर खेत में फेंका गया था। मंगलवार सुबह सहजौर से लार एसओ ने मुखबिर की सूचना पर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा निवासी मुलाजिम अंसारी उर्फ लड्डन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मुलाजिम अंसारी ने बताया कि इसके साथ मजदूरी करते थे, एक जगह 12 हजार रुपये बकाया था। इसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसी से नाराज होकर शैलेंद्र को रोपन छपरा लेकर आए। वहां पर शराब पीने के बाद ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया। उसका हाथ बांधकर शव को खींचकर खेत में रख दिया था, ताकि जानवर खा जाए। जिस ईंट से हत्या की उसको खेत की झाड़ी में छिपा दिया। घटना के समय पहने हुए कपड़े को दूसरे दिन धूल के घर में छिपा दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंंट बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पत्नी के समझाने पर भी नहीं माना, कर दी निर्मम हत्या

शैलेंद्र और आरोपी के बीच अक्सर बकाए रुपये को लेकर कहा सुनी होती थी। इस पर पत्नी ने उसे समझाया कि जब होगा तो वह आप को दे देंगे। पर नहीं माना। इसके बाद घर से तैयारी कर बाहर जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद लार नगर के गांधी मोड़ से शराब खरीदा। नशे में होने के बाद शैलेंद्र की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन पुलिस की यह कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है। एक युवक कैसे सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें