बघौचघाट। कस्बा स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। नमाज मौलाना आसिफ हसन कासमी ने पढ़ाई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी शामिल हुए। नमाज से पहले मौलाना ने रमजान माह की फजीलत और रोजे की अहमियत पर तकरीर करते हुए लोगों को भाईचारे, सद्भाव और नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद परिसर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के पाक महीने के चलते मस्जिद में रोजेदारों की संख्या भी अधिक रही। बताया गया कि रमजान माह के इस शुक्रवार को रोजेदार अपना दूसरे अशरे का 16वां रोजा पूरा करेंगे। संवाद