फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के खाते से जालसाजों ने निकाले एक लाख रुपये

Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के खाते से जालसाजों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। पीड़ित महिला ने बुधवार को शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ग्राम बड़का गांव दूबे निवासी धर्मराज यादव की पत्नी रीता देवी का भाटपाररानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। महिला के खाते से जालसाजों ने एक दिन पहले एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बुधवार को बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर धनराशि वापस करने तथा जालसाजों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शाखा प्रबंधक राघवेंद्र राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें