फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बगहा गांव में जालसाजों ने उड़ाए महिला के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बगहा गांव में जालसाजों ने उड़ाए महिला के जेवर
विज्ञापन

मईल। क्षेत्र के बगहा गांव में मंगलवार की शाम को दो जालसाज, एक महिला को झांसा देकर उसका जेवर लेकर फरार हो गए। महिला पानी गर्म करने के लिए घर में गई थी। लौटने पर दोनों जालसाज जेवर लेकर मौके से लापता थे।
बगहा गांव निवासी नीलम पत्नी सत्यनारायण घर पर अकेली थी। इसी बीच दो व्यक्ति आभूषण साफ करने वाला बताते हुए घर पर पहुंचे। महिला का कहना है कि दोनों ने पायल साफ करके दे दिया। झांसे में लेकर सोने का झुमका, चेन और लाकेट साफ करने के लिए पानी गर्म करने को कहा। जब तक महिला गर्म पानी लेकर बाहर आती, दोनों जालसाज आभूषण लेकर गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर महिला शोर मचाने लगी। इसे सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए। सभी ने जालसाजों की तलाश की। उनका कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि महिला ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें