संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव के एक व्यक्ति का बैंक खाता हैंक कर जालसाजों ने 60 हजार रुपये उड़ा लिया है। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दिया है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव निवासी विरेन्द्र तिवारी का खुखुंदू सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाता है। सोमवार को किसी जालसाज ने उनका बैंक खाता हैंक कर 60 हजार रुपये उड़ा लिया। मोबाइल फोन पर जब मैसेज आया तो विरेन्द्र तिवारी शाखा पर पहुंचे। यहां पता चला कि किसी जालसाज ने खाता हैक कर लिया है।
फिर वह थाने पहुंच तहरीर दिए हैं। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल में तहरीर देने की सलाह दी गई है। वहीं से मामले का निराकरण होगा।