फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख ठगे, जालसाजी का केस दर्ज

Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय के पगरा व सीसी रोड में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटना में शामिल मुख्य सरगना को पुलिस ढूंढ ही रही है कि तरकुलवा में ठगी की एक और घटना हो गई। विदेश भेजने के नाम पर जालसाज ने एक युवक से 1.35 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित युवक की मां ने तरकुलवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम देवघाट की रहने वाली गिरिजा देवी पत्नी गनेश गोंड ने तरकुलवा थाने में शिकायत की है कि थाना क्षेत्र के रामपुर धौताल गांव निवासी फेंकू अंसारी पुत्र अज्ञात ने उनके बेटे अंकित से 1.35 लाख रुपये लेकर विदेश भेजा। उसे वहां नौकरी नहीं मिली, करीब दो माह बाद वह वापस आ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पैसा मांगने पर जालसाज जानमाल की धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
रुपये की वापसी दूर की बात, पासपोर्ट के लिए भटक रहे युवा
कोतवाली पुलिस ने कसया थाने से 68 बेरोजगारों का पासपोर्ट मंगाने की कही बात
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में नहीं हुई रुपये की वापसी
मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए दिल्ली गई है देवरिया पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर से पांच किमी दूरी पर टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी चलाने वाले ठगी मामले में अभी तक गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की एक टीम दिल्ली में उसके ठिकाने की खोज में लगी हुई है। इधर, एजेंसी का ताला तोड़ने के बाद दो पासपोर्ट मिलने के बाद ठगी के शिकार युवक परेशान हैं। जब से उन्हें जानकारी मिली है कि देवरिया का करीब 68 पासपोर्ट कसया थाने पहुंचा है तो वे कोतवाली का चक्कर लगाने को विवश हैं।
इसी तरह सीसीरोड के भी पीड़ित युवक कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे तो वे गंवा ही चुके हैं, जबकि पासपोर्ट के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है।
सीसी रोड और पगरा स्थित ट्रेवल्स एजेंसी ने करीब 200 युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने सीसी रोड एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी का ताला तोड़कर वहां से 50 पासपोर्ट जब्त किया। 25 युवकों के बीच वितरित कर दिया। अभी भी करीब 60 युवकों का पासपोर्ट कहा है इसकी जानकारी न उनको है और न ही पुलिस को जानकारी है। वे परेशान हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मंगलवार को पगरा एजेंसी से सिर्फ दो पासपोर्ट ही बरामद हो सका है। कसया में 68 पासपोर्ट देवरिया का पहुंचने के बाद दोनों एजेंसी के ठगी के शिकार युवक परेशान है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस के आईओ को भेजकर पासपोर्ट मंगाया जाएगा। इसके कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवकों को दे दिया जाएगा।

वर्जन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस सक्रिय है। सभी मामले में जालसाजों का सुराग लगाया जा रहा है। गिरफ्तारी भी शुरू हो गई है।
-संजय रेड्डी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें