भटनी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा -काठगोदाम एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। कोहरे के चलते बुधवार को दिल्ली, पंजाब और जम्मूतवी से आने वाली ट्रेनें घण्टों विलंब से पहुंची। वहीं बाघ, अवध असम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त रही। ट्रेनों के लगातार निरस्तीकरण और लेटलतीफी से देवरिया और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रूट के ट्रेनों का लेटलतीफी और निरस्तीकरण कम होने का नाम नही ले रही है। लगातार ट्रेनों के देरी से ठंड में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस और गोरखपुर-सिवान पैसेंजर निरस्त रही। वहीं अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ साढ़े तीन घंटे, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर तीन घंटे, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि रात में धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार घटाई गई है। दिन-रात मौसम साफ होने पर ट्रेनें समय से चलने लगेंगी। संवाद