फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन से तकिया गांव की चार हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर

Tue, 28 Mar 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात से ही बालू लेकर निकल रहे अनियंत्रित ट्रक से बिजली के आठ पोल क्षतिग्रस्त हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। चार दिन बाद भी तकिया गांव में अनियंत्रित ट्रक से क्षतिग्रस्त हुए आठ पोलों को नहीं बदला गया है। जिससे बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीण अंधरे में रहने को विवश हैं।आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे बिजली के उपकरण बंद पड़े हैं। लोगों ने मांग कि है पोल और फाल्ट हुए तार को जल्द ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए।
चार दिन पूर्व ब्लाॅक के तकिया गांव के नदी तट से ट्रक बालू लेकर जा रहा था। अभी गांव के चौराहे पर पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गया।ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक से आठ पोल क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही तीन सौ मीटर केबल फाल्ट हो गया। जिस समय घटना हुई उस समय बिजली प्रवाहित थी। संयोग ठीक रहा कि आधी रात होने से लोगों की भीड़ चौराहे पर नहीं थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पोल टूटने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति ठप कराई। कुछ देर बाद बालू लेकर आ रहे दो ट्रकों को गुस्साए लोगों ने रोककर हंगामा खड़ा कर दिया। उधर चार दिन बाद भी पोल को ठीक नहीं कराया गया है। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर और टुल्लू पंप बंद पड़े हैं। लोग अंधेरे में रह रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को बगल के गांव जाना पड़ रहा है। सबसे दिक्कत लोगों को पानी के लिए हो रही है। लोगों ने पोल को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जेई राजकुमार ने बताया कि ट्रक से पोल टूट गया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है। बालू ठेकेदार से पोल लगवाने को कहा गया है। उनके द्वारा पोल लगवाने का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अनियंत्रित ट्रक से बड़ा हादसा होने से बचा था
लार। तकिया गांव के सरयू नदी के तट से बालू निकाला जा रहा है। एक माह पूर्व भी तेज रफ्तार ट्रक ने पांच पोल तोड़ दिया था। उस दौरान बरात निकल रही थी। संयोग ठीक रहा की गिरे हुए तार की चपेट में कोई नहीं आया। उस समय भी क्षेत्र में एक सप्ताह से अधिक समय तक बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें