देवरिया। एसपी संजीव सुमन ने शुक्रवार को चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसमें दो उपनिरीक्षक भटनी थाना के अंकित कुमार, सलेमपुर थाना कोतवाली के इजहार खान शामिल हैं। वहीं भटनी थाना के दो कांस्टेबल रघुवंश मौर्य और अंजीत पासवान को भी एसपी ने पुलिस लाइन में भेज दिया है।