बरहज। बरांव गांव में पुराने विवाद में शुक्रवार की शाम मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। रामआसरे और जंगबहादुर के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाठी-डंडे और कुदाल से हमले रामआसरे और उनके पुत्र पीयूष, जबकि दूसरे पक्ष से मंटू पऔर मोतीचंद घायल हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में कार्रवाई की गई थी।