फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिंचाई कर रहे किसान दंपती सहित चार को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया l बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में रविवार को फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान व उसकी पत्नी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार के रहने वाले नित्यानंद प्रजापति खेत में मोटर लगाकर धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग एक साथ गोलबंद होकर आए और बिजली का मोटर व केबल तोड़ दिए और मना करने पर नित्यानंद को मारने पीटने लगे। छुड़ाने गई उनकी पत्नी मिंटू देवी को भी मारापीटा गया। शोर सुनकर गांव की ही सुनीता देवी व जयराम बीच बचाव करने गए तो उन लोगों ने उन्हें भी मारा। ग्रामीणों के सहयोग से चोटिल चारों लोगों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। पीड़ित नित्यानंद प्रजापति ने थाने पर तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें