देवरिया। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड के रहने वाले कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। शिकायत करने पर मारपीट करने पर उतारू हो रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नीरज, धीरज, उमेश व सोनू पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद