मेहरौनाघाट। बिहार सीमा के मेहरौना पुलिस चेक पोस्ट से देवरिया रोडवेज के लिए बस संचालन की स्वीकृति परिवहन विभाग ने दे दी है। क्षेत्रीय जनता की मांग व समाजसेवी मोहम्मद तारीक के प्रयास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम देवरिया को मेहरौना सीमा से कम से कम चार बसों के संचालन के लिए पत्र भेजा था। कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम देवरिया ने क्षेत्रीय जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें उल्लेख किया गया है कि मेहरौना घाट सीमा से चार बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद