मईल। बरठा मगहरा मार्ग पर अनियंत्रित कार में दो अलग-अलग बाइक सवार की परसिया चंदौर गांव के सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी उमेश पांडेय का इंडियन गैस एजेंसी मगहरा में है वे मगहरा निवासी अपने मैनेजर संदीप के साथ बाइक से बुधवार की शाम को चेरो की तरफ से अपने एजेंसी पर जा रहे थे अभी वह बरठा मगहरा मार्ग पर परसिया चंदौर गांव के सामने पहुंचे थे कि आगे जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक टकरा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय मईल थाना क्षेत्र के लाररोड निवासी रजत अपने मित्र पिपरा मिश्र निवासी केतु चौरसिया भी कार की चपेट में आ गए। संवाद