फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकानदार पर हमले का आराेप, चार पर केस

Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा नगर पंचायत के कॉलेज रोड की एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा वार्ड नंबर 11 कॉलेज रोड के रहने वाले अनिल सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि उनका भतीजा कुबेर सिंह 26 जून को शाम 7:30 बजे के करीब अपने किराने की दुकान पर बैठा था। इस बीच संतोष सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप व प्रेम सिंह दुकान में घुसकर उनके भतीजे को मारेपीटे और दुकान का सामान तितर-बितर करने लगे। आरोप है कि वे लोग उनके भतीजे को खींचकर दुकान से बाहर लाए और लाठी-डंडे से मारने लगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें