देवरिया। रामपुर कारखाना के डुमरी स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पूर्व जिला प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि वैज्ञानिक व राष्ट्रपति के रूप में कलाम ने जो लकीर खींची है वह निकट भविष्य में किसी एक व्यक्ति की ओर से शायद ही पार की जा सके। उनके योगदान को भारतीय जनमानस कभी भुला नहीं सकता। इस दौरान राधेश्याम यादव, रामू गुप्ता, रामाशीष यादव, राम इकबाल प्रसाद, व्यास यादव, सचिन प्रसाद, राजप्रताप यादव, मुंद्रिका शर्मा, संजय यादव, रामप्यारे यादव आदि मौजूद रहे।