देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रहे कमलेश शुक्ला का शनिवार की दोपहर रुद्रपुर क्षेत्र के उनके पैतृक गांव भेड़ी में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के सर गंगाराम अस्पताल से चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी द्वारा चल रहे समस्त कार्यक्रमों को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया तथा पार्टी कार्यालय पर उनके निधन के उपरांत शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कमलेश शुक्ला के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान जिला प्रभारी संतराज यादव सहित जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय शाही, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, विजय पटेल, रामाज्ञा चौहान मौजूद रहे। संवाद