देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलवाने व किसान हित से जुड़े मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त महामोर्चा के संयोजन में किसानों का चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 246वें दिन जारी रहा। पूर्व विधायक स्वामी नाथ ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में बैतालपुर चीनी मिल का चलना जिले की सबसे बड़ी जरूरत है। इस दौरान जनार्दन प्रसाद शाही, कलेक्टर शर्मा, बरकत अली, मंजू चौहान, नरसिंह यादव, रामइकबाल चौहान, इंद्रदेव, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। संवद