फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमिताभ ठाकुर बीमार, देवरिया जेल से BRD मेडिकल कॉलेज भेजे गए- हृदय रोग संबंधी हुई थी परेशानी

Wed, 07 Jan 2026 10:40 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बताया जाता है कि रात तकरीबन 11:30 से 12 बजे के बीच उन्हें हृदय संबंधी कुछ दिक्कत हुई। स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी जेल के डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने पहले तत्काल खुद से जांच करवाया और स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पहले देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
बीआरडी कॉलेज में भर्ती पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराय गया है। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि उन्हें हृदय रोग संबंधित तकलीफ के चलते जिला कारागार से देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया है। वहां वार्ड नंबर 11 मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि रात तकरीबन 11:30 से 12 बजे के बीच उन्हें हृदय संबंधी कुछ दिक्कत हुई। स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी जेल के डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने पहले तत्काल खुद से जांच करवाया और स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पहले देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूर्व आईपीएस के सीने में दर्द और बेचैनी की दिक्कत हुई, इसी के बाद जेल महकमा आनन-फानन में जुट गया।
विज्ञापन

देवरिया में प्राथमिक उपचार के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर भेजा गया। फिलहाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। इसके बाद उन्हें गोरखपुर भेजा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें