फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में पूर्व सभासद की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
पूर्व सभासद जगरानी देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
चनुकी । देवरिया मेडिकल कॉलेज से इलाज करा कर नाती के साथ बाइक से घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला लार के घारी वार्ड की पूर्व सभासद बताई जा रही है। हादसे में उनका नाती भी जख्मी हुआ है। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इधर घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लार कस्बा के घारी वार्ड निवासी पूर्व सभासद जगरानी की तबीयत खराब थी। वह अपने नाती के साथ रविवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गई थीं। इलाज करा वह बाइक से आ रही थीं कि देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर मनिहारी के सामने एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। इस घटना में पूर्व सभासद जगरानी की मौके पर मौत हो गई। इधर बाइक चला रहा पूर्व सभासद का नाती भी चोटिल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। लोगों ने मृत सभासद के घायल नाती का निजी अस्पताल में इलाज कराया। मौके पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें