फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सत्ता में आई- बदल जाएगा बाबा साहेब का संविधान

Sat, 25 May 2024 03:12 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि 60 लाख ऐसे नौजवान हैं, जिन्होंने परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक हो गया और उनको नौकरी नहीं मिली। यदि एक परिवार में तीन सदस्य हों तो इस तरह एक करोड़ अस्सी लाख मतदाता भाजपा सरकार से नाराज हैं। इस सरकार ने कोरोना वैक्सीन में चोरी की है़।
विज्ञापन
देवरिया में अखिलेश यादव देवरिया और कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह समुंद्र मंथन हुआ था, उसी तरह संविधान मंथन चल रहा है़। एक तरफ वे लोग हैं, जो संविधान बदलने चले हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है़, जो संविधान बचाने के लिए लड़ रही है़। भाजपा यदि  फिर सत्ता में आई तो बाबा साहेब का संविधान बदल देगी।

विज्ञापन


वे तरकुलवा थाना क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूर्वांचल के लोग जिस उत्साह के साथ स्वागत करते हैं, उससे भी अधिक धूमधाम से विदाई करते हैं।

2014 में जो सरकार सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी विदाई तय है़। 400 पार का नारा देने वाले 400 से हार रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार का देवरिया आते-आते धुंआ निकल जाएगा। किसानों और नौजवानों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने वाली सरकार ने किसानों की खाद की बोरी से चोरी की है़।
विज्ञापन


दो बार में पांच-पांच किलो करके दस किलो खाद सरकार ने चुराने का काम किया है़। चोरी की यह तकनीकी उन्होंने पारले जी बिस्कुट कंपनी से सीखा है़। बिस्कुट का दाम तो वही है़, लेकिन क्वांटिटी कम हो गई। अब सरकार बनी तो केवल एक बिस्कुट मिलेगा।

सेना की स्थाई नौकरी को चार साल का करके सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है़। अब यदि सरकार बनी तो भाजपाई खाकी वर्दी की नौकरी को तीन साल का कर देंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा।

60 लाख ऐसे नौजवान हैं, जिन्होंने परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक हो गया और उनको नौकरी नहीं मिली। यदि एक परिवार में तीन सदस्य हों तो इस तरह एक करोड़ अस्सी लाख मतदाता भाजपा सरकार से नाराज हैं। इस सरकार ने कोरोना वैक्सीन में चोरी की है़।

इन्होंने पूंजीपतियों का 25 लाख करोड़ कर्जा माफ किया है़। सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। गरीब महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए सालाना भेजा जाएगा। 30 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है़, जिसको जनता खुद लड़ रही है़। पहले चरण से ही जनता ने चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है़। चार जून को जब नतीजे आएंगे तो उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। बहुत हो गई मन की बात अब होगी संविधान की बात। यह चुनाव मन की बात करने वालों को सबक सिखाने वाला है़।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें