देवरिया। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में रात लगभग एक बजे गांव का एक युवक घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक युवक फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद