फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पथरदेवा में 27 से होगा फुटबाॅल महाकुंभ का आयोजन

Mon, 22 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड के आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा में स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक पुरुष/महिला फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 27 दिसंबर से किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगी। इसमें देश भर के नामी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस महाकुंभ प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय फुटबॉल देखने का अवसर मिलेगा। आयोजक अजय मद्धेशिया ने बताया कि यह फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का 25वां वर्ष है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस वर्ष प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल की नामी फुटबॉल टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें