फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए पेय पदार्थ, मिठाई सहित पांच नमूने

Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। इसके तहत जनपद के विभिन्न स्थानों से मिठाई, पेय पदार्थ आदि के पांच नमूने लिए गए। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में टीम बरहज क्षेत्र के सतरांव पहुंची, जहां राकेश ट्रेडर्स से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने लीची ड्रिंक का नमूना लिया। यहीं से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने कैफीनेटेड बेवरेजेस (चार्ज्ड ब्रांड) का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने बरहज के रुद्रपुर रोड स्थित कोलकाता बंगाली मिष्ठान एवं जलपान गृह से काजू बर्फी का नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने शहर से पास सोनूघाट से हल्दी पाउडर (एटीट्यूट ब्रांड) तथा आईटीआई बरहज रोड से चॉकलेट मिल्क फ्लेवर ड्रिंक का नमूना लिया।
विज्ञापन


अभियान चलाकर पांच नमूने लिए गए। उसे जांच के प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां से विश्लेषण के बाद रिपोर्ट आने पर दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रमेश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य -खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें