फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा टीम ने मसाला के लिए तीन नमूने

विज्ञापन
खाद्य पदार्थ का नमूना लेती टीम।संवाद
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से टीम ने मसाला के तीन नमूने लिए। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त लखनऊ और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान छेड़ा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव शहर के मोहन रोड पहुंचे, जहां श्याम बिहारी एंड संस से खड़ा मसाला का नमूना एकत्र किया। जबकि अर्जुन रोड स्थित एक दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने धनिया पाउडर का नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने गल्ला मंडी नई बाजार स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता की दुकान से हींग का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- शहर के विभिन्न स्थानों से मसाला के तीन नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रमेश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य -द्यद्य, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें