फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा की टीम ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स का किया निरीक्षण
विज्ञापन

दीपावली तक पानी बतासे, मिल्क शेक व मछली बिक्री रखें प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण संभावित बीमारियों डायरिया, कालरा की पूर्व रोकथाम के मद्देनजर शुक्रवार को अभियान चलाया। सचल दल की टीम ने शहर में पानी बतासा व मिल्क शेक बेचने वाले स्ट्रीट फूड वेंडर्स का निरीक्षण किया।
आंबेडकर नगर मोहल्ला स्थित सामग्री तैयार होने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने विक्रेताओं को सचेत करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए दीपावली तक पानी बतासे एवं मिल्क शेक तथा मछली के बिक्री को प्रतिबंधित रखें। साथ ही पानी की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इस समय पानी संक्रमित होने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भटवालिया चौराहा, आंबेडकर नगर, न्यू कॉलोनी, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड स्थित स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही विक्रेताओं को निर्देश दिए। वहीं, लोगों से भी अपील की गई है कि वर्तमान में पानी बतासा, टिक्की चाट तथा मिल्क शेक व मछली आदि के सेवन से बचें। इससे डायरिया, कालरा जैसी बीमारियों की आशंका न हों। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रामभरत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें