फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोमवार की रात के बाद हो गए फलाहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्र शुरू होने दो दिन पहले तक मीट, मुर्गों के बाजार में काफी चहल पहल रही। एक दिन पहले मंगलवार होने से कुछ लोग मायूस रहे। अधिकांश लोगों ने सोमवार को ही स्वाद ले लिया। सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को दोगुना मीट, मुर्गे की बिक्री हुई।
मंगलवार को कई दुकानों पर सन्नाटा रहा। होटल में भी मांग कम रही। मालवीय रोड स्थित प्रताप होटल के प्रो. गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकांश लोग मीट, मुर्गा नहीं खाते हैं, इसके कारण बिक्री कम हुई। पर सोमवार को बिक्री अधिक रही। तकरीबन सामान्य दिनों में शहर में छह क्विंटल मीट, 15 क्विंटल मुर्गा, एक क्विंटल मछली की खपत होती है। सोमवार को को सभी होटल व दुकानों में दोगुनी से अधिक बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि नवरात्र भर होटल में मांसाहार नहीं बनेगा। इसी रोड पर स्थित शंकर होटल में सोमवार को भीड़ थी। मंगलवार को अधिकतर कुर्सियां खाली रहीं। प्रो. अजय कश्यप ने बताया कि दुकान पर मांसहार ही बनता है। इसलिए नवरात्र में दुकान बंद रहती है। वहीं मोहन होटल के प्रो. विनोद कश्यप ने बताया कि दो दिन पहले सोमवार को अधिक लोग मांसाहार खाने पहुंचे। नवरात्र में पूजा-पाठ के कारण दुकान बंद रहती है। कोतवाली रोड अनूप अग्रवाल ने बताया कि सामान्य दिनों में 45 किलोग्राम मुर्गा की बिक्री होती है। सोमवार को लोग अधिक पहुंचे। मंगलवार को भीड़ काफी कम रही। पूरे नवरात्र दुकारन बंद रहती है। बड़हरा चौराहा स्थित मीट विक्रेता सलाउद्दीन ने बताया कि सोमवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री अच्छी थी। इस छह बकरे की बिक्री हुई। मंगलवार को दो-तीन खरीदार ही पहुंचे। नवरात्र में धंधा ठप रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र का बहुत महत्व होता है। इसमें सात्विक आहार का सेवन करना चाहिए। बात-विचार से भी शुद्ध रहना चाहिए। लहसून, प्याज, मांस, अंडा, मछली सात्विक भोजन में नहीं आता है। इसके सेवन से पूजन का फल नहीं मिलता है। नवरात्र में सात्विक विचार के साथ आहार भी लेना चाहिए।
पंडित विवेकानंद मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें