फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चुनावी घटनाओं पर पैनी नजर रखेगा उड़नदस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी घटनाओं पर पैनी नजर रखेगा उड़नदस्ता
विज्ञापन

निकायवार किया गया गठन, कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ चार-चार पुलिसकर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगरीय निकाय निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान करने के उद्देश्य से नकद धनराशि वितरण करने की शिकायत मिलती रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकायवार उड़न दस्ता का गठन किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) व जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह ने नामित उड़न दस्ते को निर्देशित किया है कि वे प्रतीक आवंटन की तिथि से वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे। साथ ही मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनके बीच रुपये, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रतिदिन की आख्या मुख्य कोषाधिकारी/सदस्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में दो लाख रुपये नकदी पाई जाती है और उसका कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके खिलाफ संबंधित प्राविधानों के अधीन कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायेगी।
उड़न दस्ते को उक्त कार्य हेतु वीडियो कैमरा, वीडियो ग्राफर के साथ उपलब्ध कराया जायेगा तथा चेकिंग के समय संपूर्ण कार्यवाही की प्रारम्भ से अंत तक की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। रिकार्डिंग की सीडी तैयार कराकर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। उड़न दस्ते के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नकदी के बरामदगी के संबंध में किसी कार्यवाही के लिए अधिकृत नहीं होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि उड़नदस्ता हेतु गठित समिति के सदस्य राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों तथा अन्य व्यक्तियों के साथ उक्त कार्य के दौरान पूरी नम्रता एवं शिष्टाचार का पालन करेंगे।
गौरा बरहज के लिए जितेंद्र सिंह व सदर के लिए धर्मवीर सिंह कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित
डीएम ने नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के लिए नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह तथा नगर पालिका परिषद सदर के लिए नायब तहसीलदार सदर धर्मवीर सिंह को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित किया है। नगर पंचायत रुद्रपुर के लिए नायब तहसीलदार कर्ण सिंह, गौरी बाजार के लिए नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा, बैतालपुर के लिए नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के लिए नायब तहसीलदार रमेशचंद्र गुप्ता, भाटपाररानी के लिए नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, सलेमपुर के लिए नायब तहसीलदार भगीरथी सिंह, मझौलीराज के लिए प्रवक्ता हिमांशु सिन्हा नामित किया गया है।
विज्ञापन

भटनी के लिए नायब तहसीलदार गोपाल सिंह, लार के लिए प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद, बरियारपुर के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, तरकुलवा के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद, पथरदेवा के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह, हेतिमपुर के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी, मदनपुर के लिए नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी तथा नगर पंचायत भलुअनी के लिए नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौर्य को उड़न दस्ते में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के लिए नामित किया है। प्रत्येक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ 04-04 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें