फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उड़न दस्ता टीम ने दो लोगों से पकड़ा ढाई लाख नकद

Sun, 05 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर/रामपुर बुजुर्ग। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। बिहार सीमा से सटे रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के पास शनिवार को उड़न दस्ता टीम ने दो लोगों से करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद किया।
प्रशासन की ओर से नकदी और प्रलोभन देने के लिए सामग्री लाने और ले जाने के नजर रखने के लिए उड़न दस्ता टीम गठित की गई है। यह जिले में जगह-जगह पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट से पैदल जा रहे बृजकिशोर सिंह निवासी अहिरौली बघेल व शिवदत्त पाठक निवासी गौरा थाना रामपुर कारखाना को संदिग्ध लगने पर उड़न दस्ता प्रभारी व पुलिस कर्मियों ने रोका। तलाशी लेने बृजकिशोर सिंह से 1 लाख 21 हजार व शिवदत्त पाठक से 1 लाख 29 हजार 60 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पैसे की सही जानकारी नहीं दे पाए। टीम ने बरामद रकम को जब्त कर लिया और ट्रेजरी में जमा कराने के लिए रामपुर बुजुर्ग से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकद बरामदगी इस लोकसभा चुनाव में जिले स्तर पर पहली बार हुई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व उड़न दस्ता टीम लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में जोर-शोर से जांच कर रही है। टीम प्रभारी भईनलाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान नकद रुपये बरामद किए गए हैं। उसे कोषागार में जमा कराया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा। उड़न दस्ता टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामभुवन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें