फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की थीं तीन टीमें
पुलिस ने सेखुई गांव के बगहा टोला के पास से किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे शुक्रवार को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लाई थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियाें की लापरवाही के चलते वह भाग गया था।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी गोविंद निषाद पुत्र शिवचंद को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर गौरीबाजार थाने के उपनिरीक्षक राममूरत राम पाॅक्सो न्यायालय में रिमांड के लिए लाए थे। पॉक्सो न्यायालय में आरोपी गोविंद का रिमांड पुलिसकर्मियों ने तैयार कर लिया था, लेकिन अभी न्यायाधीश के हस्ताक्षर नहीं हुए थे। इसी बीच पुलिसकर्मी चाय पीने लगे तो आरोपी मौका देखकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने इस मामले में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। देवरिया कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक राममूरत राम, हेड कांस्टेबल धर्मराज यादव, कांस्टेबल अशोक कुमार और आरोपी गोविंद निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने कार्रवाई करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली, गौरी बाजार थाने की पुलिस व एसओजी टीम लगाई गई थी। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। उसे गौरीबाजार थाने की पुलिस ने सेखुई गांव के बगहा टोला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें