फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आटा लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भाटपाररानी। नगर से सटे भरौली मोड़ पर शुक्रवार भोर में आटा की बोरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। देवरिया से आटा से भरे ट्रक को लेकर चालक मानबोध यादव व खलासी पंडित कुमार भाटपाररानी के लिए चले थे। भरौली मोड़ पर घुमाने के लिए चालक गाड़ी को बैक करने के लिए मोड़ रहा था। इसी बीच ट्रक का पिछला पहिया एक गड्ढे में जा गिरा और ट्रक पीछे से धंसने लगा। यह देखकर चालक व खलासी ट्रक से कूदकर भाग निकले। धीरे-धीरे ट्रक पलट गया और उसमें लदी आटा की कुछ बोरियां चारों तरफ बिखर गईं। धीरे-धीरे यहां भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में पिकअप में लादकर आटा की बोरियों को व्यापारी के यहां पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें