फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ छेड़खानी, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम प्रधान को घर में घुसकर मारने-पीटने तथा उनकी पत्नी जिला पंचायत की पूर्व सदस्य से छेड़खानी करने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही कार्रवाई में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व रात्रि के समय ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, परिजनों को मारपीट कर घायल करने व प्रधान की पत्नी व जिला पंचायत की पूर्व सदस्या से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में प्रधान की पत्नी ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर तबरेज, जलालुद्दीन तथा कलाम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा महिला से छेड़खानी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें