फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूलों में मिलीं खामियां, नोटिस जारी

Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए के निर्देश पर शनिवार को देवरिया सदर के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने गौरी बाजार के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले 7:35 बजे पर कंपोजिट विद्यालय देवगांव का निरीक्षण किया गया। जहां पर 135 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 40 बच्चों की उपस्थिति पाई गई। केवल प्रधानाध्यापक उपस्थित पाए गए, जबकि तीन सहायक अध्यापिका 7:50 बजे उपस्थित हुई। मौके पर कंपोजिट ग्रांट से कराए गए कार्य सही नहीं पाए गए। प्राथमिक विद्यालय करौना के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। बच्चे अपनी कक्षाओं में अध्यनरत पाए गए, कुल नामांकन 76 के सापेक्ष 30 मिलीं। सुबह 8:50 बजे कंपोजिट विद्यालय इंदूपुर प्रथम पर शिक्षामित्र प्रीति सिंह व अनुचर शैलेंद्र मद्धेशिया 21 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित पाए गए। कक्षा कक्ष की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। उसके बाद 9:56 बजे कंपोजिट विद्यालय कटाई का निरीक्षण किया गया, इसके बाद 10:20 बजे पर उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबी टोला का निरीक्षण किया गया जहां पर समस्त अध्यापक उपस्थित मिले, जबकि चारदीवारी टूटी हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें