नगर निकाय चुनाव को लेकर रामपुर कारखाना कस्बे में पुलिस प्रशासन किया पैदल मार्च ।संवाद
रामपुर कारखाना। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम सीओ सदर श्रीयष त्रिपाठी एवं इंस्पेक्टर रामपुर कारखाना नरेंद्र प्रताप राय के नेतृत्व में पुलिस एवं पैरा मिलिट्री के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए अपील की गई।
सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस एवं पैरा मिलिट्री के जवान थाने पर इकट्ठा हुए, वहां से सुभाष चौक पहुंच कर कतार वध होते हुए बरामपुर मोड़, गुदरी बाजार, ठाकुर मंदिर वार्ड, ठाकुर रामेश्वर वार्ड, अंबेडकर वार्ड, बड़ी बाजार, नोनिया टोली से होते हुए डुमरी घूस तथा मुख्य मार्ग होते हुए संवेदनशील बूथों का भी भ्रमण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडे, राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद, एसआई शैलेश कुमार और दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।