बनकटा। थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना से कार में सवार वाहन चालक समेत पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में संजीव मिश्रा निवासी ग्राम धरनीछापर थाना मैरवा जिला सिवान (बिहार), सिक्की मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर बुजुर्ग थाना बनकटा जिला देवरिया तथा दो अन्य युवक बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। संवाद