फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीनी विवाद में मारपीट पांच गंभीर रुप से घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद व आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से एक की गंभीर हालत देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया में जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से हरिकेश यादव (25) पुत्र सत्यदेव, उसका भाई मुकेश यादव (18), मां सविता देवी (45), उसके नाना रामजतन (75) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से हरिकेश की हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में नौतन हथियागढ़ के सहोदरा पट्टी की है। यहां के रहने वाले रामप्रीत यादव (45) को जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें