बरहज/भलुअनी। खंड शिक्षाधिकारी भलुअनी सूरज कुमार ने मंगलवार को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच किया। जिससे बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों में हड़कंप मच गया। बीईओ ने पांच विद्यालयों को बंद कराते हुए नोटिस भेजा है। उन्होंने कागजात पूर्ण कराकर ही विद्यालय संचालित कराने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दिया है। बीईओ ने बताया कि जांच में सरस्वती शिशु मंदिर गड़ेर, श्रीकृष्ण प्राथमिक पाठशाला कुईयां, चाणक्य एकेडमी खुखुंदू, केएलएस एकेडमी पकड़ी बाजार, एडी पब्लिक स्कूल दुबौली, बरडीहा अली बिना कागजात के संचालित हो रहे थे। जिन्हें बंद कराने का निर्देश दिया गया है।