सलेमपुर। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के नेता प्रेम चंद यादव ने सोमवार को सलेमपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।उन्होंने ग्राम मधवापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय के घर तक सीसी रोड बनवाने की मांग की। उन्होंने सुगही में चकरोड की पैमाइश, बरसीपार के राष्ट्रीय हाईस्कूल को चालू कराने, सलेमपुर तहसील क्षेत्र के सभी गरीब लोगों को नियमानुसार राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। संवाद