खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। खुखुंदू क्षेत्र के लखना पांडेय गांव में हुए विवाद में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव निवासी राजू मौर्या पुत्र जयराम मौर्या, अंकित कुशवाहा और अश्वनी कुशवाहा पुत्रगण हरि गोविंद कुशवाहा को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। वहीं चोरभरिया निवासी बबलू जायसवाल पुत्र राम हरि जायसवाल और नरंगा निवासी अरविन्द दुबे पुत्र स्व. राधेश्याम दुबे के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों मारपीट कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद