खामपार। स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस की यह कार्रवाई दो गांवों में की गई।
करौदी गांव से अनवर हुसैन और उनकी पत्नी शकीला खातून का चालान किया गया। वहीं करौंदा गांव से खुर्शीद हुसैन मंसूरी, शकील की पत्नी खुर्शीद हुसैन तथा सालो खातून पत्नी कलामुद्दीन पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। एसओ प्रदीप अस्थाना ने बताया कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।