फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सराफ से लूट में तीन बदमाश समेत पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा लूटकांड : पुलिस ने तीन बाइक, दो तमंचा के साथ लूट के सामान बरामद
विज्ञापन

नौ दिन पूर्व रूद्रपुर के स्कूटी सवार सराफ से रात को काेइलगड़हा के पास हुआ था लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रूद्रपुर नगर के सराफ से नौ दिन पूर्व सोने, चांदी की हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों और दो साजिशकर्ता को तीन बाइक, दो तमंचा और आभूषण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी आरोपी जिले के रहने वाले हैं।
रूद्रपुर कोतवाली के नगर के भरटोला वार्ड निवासी बृजेश वर्मा 7 नवंबर को देवरिया से चांदी की खरीदारी और पत्नी का जेवर साफ कराने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। अभी वह सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगड़हा के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर स्कूटी में टक्कर मार दिया। सराफ जमीन पर गिर गया और झोले में रखा आभूषण लेकर फरार हो गए। सुरौली पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एसओजी और सुरौली पुलिस की मदद से बुधवार की शाम को विंदवलिया पुल के पास से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी राजू सिंह, सुरौली थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी करन चौहान. बरहज थाना क्षेत्र के करौधी गांव निवासी राहुल पासवान के रूप में पहचान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से दो सोने का चेन, पांच अंगूठी,दो झुमका, एक छोटा लाकेट, एक नाक का कील, 4.5 किग्रा चांदी का ईट दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। रामनाथ देवरिया निवासी आनंद मौर्या, रामगुलाम टोला निवासी विजय वर्मा ने षडयंत्र कर तीनों युवकों से लूट की घटना को अंजाम दिलवाया था। घटना के दिन बृजेश वर्मा का देवरिया से रेकी करते हुए बदमाश घटनास्थल तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें