मदनपुर। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर महदहा गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी है। घटना रविवार शाम चार बजे की है। केवटलिया गांव निवासी धनंजय यादव बाइक से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से कोरवा गांव निवासी नितीश बाइक से शुभम, संगीता देवी और निगम विश्वकर्मा 12 वर्ष के साथ मदनपुर की तरफ जा रहे थे। महदहा गांव के सामने सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया, जिसमें धनंजय यादव की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद