भागलपुर। सवारी लेकर ई-रिक्शा बेल्थरा रोड से भागलपुर आ रही थी। पिंडी तिराहे के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार रंभा देवी, कलावती, जलेबी, अवधेश और सुधीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। उपचार के बाद अवधेश और रंभा के पैर में गंभीर चोट लगने के कारण देवरिया रेफर कर दिया गया। डॉ. रजत कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के दो घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया है।