फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर जुलूस मार्ग बदलने पर पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारावफात पर जुलूस मार्ग बदलने पर पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर। वारावफात के मौके पर बीते रविवार को नगर में निकले जुलूस का मार्ग बदलने में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस इस मामले में एक नामजद सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जुलूस का रास्ता बदलने पर भाजपा और हिंदू संगठनों के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
रविवार को पुराना चौक से जुलूस, बस स्टेशन, इमामबाड़ा, खजुहा चौराहा से थाना होते हुए गोला वार्ड पहुंचा। जुलूस के गोला वार्ड में प्रवेश करने पर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इस बार जुलूस नए मार्गो से होकर गुजरा। मार्ग परिवर्तन पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रहा। पुलिस ने जुलूस के रोड मैप को भी निर्धारित नहीं किया। इस बात को लेकर भाजपा और हिंदू संगठन के लोग भड़क गए।
विज्ञापन

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, सुधांशु मौलि ओझा, श्याम जायसवाल, अरविंद शुक्ला, रमेश सिंह, उदयभान सिंह, भगवान यादव, तेजप्रताप गुप्ता, सुशील चंद आदि दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचकर वारावफात की जुलूस के नाम पर नगर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीजे की तेज आवाज पर नारेबाजी कर हिंदू जनमानस को उकसाया गया। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि मार्ग बदलकर जुलूस निकालने और शांति व्यवस्था भंग करने में लिप्त लोगों की छानबीन हो रही है। पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में पाबंद किया गया है। नगर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें