फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो में ठूंस कर ले जा रहे पांच पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन समेत मवेशी पुलिस ने कब्जे में लिए, अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बोलेरो में ठूंस कर ले जा रहे पांच पशुओं को मंगलवार की रात पुलिस ने बरामद किया। तस्कर बोलेरो की सीट हटा कर उसमें मवेशियों को ले जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पुलिस रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर गश्त कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोक कर तलाशी ली, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। वाहन में सवार दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की सीट हटा कर उसमें पांच पशु ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन समेत उन्हें कब्जे में ले लिया। तस्कर पशुओं को बिहार ले जाने की तैयारी में थे। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चौकीदार की निगरानी में ग्रामीणों को पशुओं के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें