फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश के पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 14 Aug 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू।चकिया शुक्ल गांव में डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण के विवाद में राजकुमारी पर हुए हमले में पुलिस पकड़ से अब भी पांच आरोपी दूर हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। इस मामले में पुलिस सात लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि चोटिल राजकुमारी के बयान के बाद कुछ और आरोपियों के नाम केस में बढ़ाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, चकिया शुक्ल गांव में राधेश्याम शुक्ला और पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष के बीच डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर करीब तीन सप्ताह से विवाद चल रहा था। इस दौरान कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से चार दूसरे पक्ष से तीन लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। विवेचक एसआई परवेज आलम ने बताया कि आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें